Sunday, March 21, 2010

चलती ट्रेन में जीआरपी जवानों ने की छेड़छाड़

रात १क् बजे गोरखधाम एक्सप्रेस नई दिल्ली से रवाना हुई। गाजियाबाद स्टेशन से छूटते ही शराब के नशे में धुत जीआरपी के छह जवान महिला बोगी में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। इस पर महिलाओं ने इन जवानों का विरोध किया, लेकिन वे काबू में नहीं आए। इसी बीच ट्रेन गाजियाबाद से कुछ आगे खुरजा स्टेशन पहुंची और यहां एक महिला यात्री ने ट्रेन में लगी चेन खींच कर गाड़ी रुकवा दी। पांच महिला यात्रियों, जिनमें दो अलीगढ़ एवं तीन गोरखपुर की रहने वाली है, ने स्टेशन मास्टर भरत राम के पास आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। भरत राम ने तुरंत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) कंट्रोल रूम को घटना के बारे सूचित किया। आरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए जवानों के नाम सिपाही हरी राम, छोटे लाल, गिरिश कुमार, केसरी तिवारी, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार हैं। इन सभी जवानों की तैनाती लखनऊ में है। हिरासत में लिए जवानों की डॉक्टरी जांच की गई। जांच करने वाले रेलवे के डॉक्टर केके गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपी नशे में धुत थे। जिन महिला यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई, उनके हाथों में खरोंच के निशान हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कर लिया गया है।